परिवार

Anagarika Dharmapala’s Sister

दोन एंगल्तिना मुणसिंह

(1866 से 1902 तक)

ऍन्गल्तिना, अनागारिक धर्मपाल की इकलौती बहन थी। उसने मातर, वलगम के जेकब मुणसिंह से शादी की, जो उनके पिता, दॉन करोलिस की मृत्यु के बाद अनागारिक धर्मपाल के छोटे भाइयों, एडमंड और चार्ल्स को प्रोत्साहित करने के लिए पारिवारिक व्यवसाय और बौद्ध धर्म-संबंधी कार्यों की अनेक ज़िम्मेदारियाँ उठाते हुए परिवार की जीवन-शक्ति बन गया। जेकॉब मुनसिंह, कॉलंबो, राजगिरिय में स्थित हेवावितारण वस्त्र परिशिक्षण स्कूल का निदेशक था। यह स्कूल बौद्ध युवाओं के औद्योगिक कौशल के प्रशिक्षण के लिए दॉन करोलिस के द्वारा उनकी मृत्यु पर की गयी वसीयत का परिणाम था।

छत्तीस वर्ष की उम्र में हुई ऍन्गल्तिना की अकाल मृत्यु ने उस परिवार में अधिक दुःख जोड़ दिया, जो पहले ही कम उम्र में एक बेटी और एक बहन को खो चुका था। ऍन्गल्तिना के चार बेटों का स्नेहपूर्वक पालन-पोषण उसके विधवा पति, जेकॉब के द्वारा किया गया था, जिसे इन लड़कों के पालन-पोषण के कार्य में ऍन्गल्तिना की माँ और भाइयों की सहायता मिली। हेवावितारण परिवार के सबसे बड़े पोते होने के नाते उसके तीन बड़े बेटों, सनत, कुमारदास और पियदास ने एडमंड और सइमन की मृत्यु के बाद पारिवारिक व्यवसाय के प्रबंधन में अपने मामा चार्ल्स और अपने पिता की सहायता की।

.

img